शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भक्तों की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शहर के शिवालयों में मंगलवार सुबह 7:06 बजे से त्रयोदशी का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। विभिन्न पंचागों के अनुसार त्रयोदशी तिथि सुबह 7:06 बजे से बुधवार तड़के 4:40 बजे तक रहेगी। इसके बाद शिवरात्रि चतुर्दशी का जलाभिषेक बुधवार तड़के 4:41 बजे से रात 2:30 मिनट तक चढ़ाया जाएगा। बाबा औघड़नाथ सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी से कांवड़ियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। आगमन और निकास स्थल के पास बैरिकेडिंग की गई है।

Trending Videos

मोदीपुरम से दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड पर सैकड़ों कावड़ियों की टोलियां डेरा डाले हुए हैं। पूरा शहर बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। रात दिन डीजे पर भगवान शिव के गीतों पर श्रद्धालु झूम रहे हैं। कांवड़ियों में बच्चों और बुजुर्गों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। बहुत से लोग पूरे परिवार के साथ कांवड़ ला रहे हैं। शहर में कांवड़ सेवा शिविरों के अलावा स्थानीय लोग भी अपनी क्षमता अनुसार सेवा कार्य कर रहा है। अपनी यात्रा पूरी करते ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे।
सोमवार को शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
– बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित शहर के शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किए गए। सुबह से ही बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक शुरू हो गया। सुबह आठ बजे तक नैंसी चौराहे के पास तक भक्तों की कतारें लग गई। पुलिस ने नैंसी चौराहा, दर्शन एकेडमी और मुख बधिर विद्यालय से आगे चारपहिया वाहनों को नहीं आने दिया। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि पुलिसकर्मी मंदिर समिति के साथ समन्वय नहीं कर रहे हैं। बुजुर्गों को मंदिर में पहुंचने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
आज देर रात शहर में पहुंचेंगे छह बड़े डीजे कांवड़
– सोमवार देर रात मोदीपुरम टोल प्लाजा पर छह बड़े डीजे कांवड़ पहुंचेंगे। अभिषेक ने बताया कि झारखंड का पंकज डीजे सदर की टीम ला रही है। कोलकात का पॉवर डीजे ब्रह्मपुरी के युवकों द्वारा लाया गया है। नूर नगर मेरठ का चपराना डीजे कैलाशपुरी के युवक लाए हैं। मुजफ्फरनगर का कर्णवाल डीजे मुजफ्फरनगर और सदर की टीमें लाई हैं। इसके अलावा बुलंदशहर का चौधरी डीजे लालकुर्ती के युवकों द्वारा लाया गया है। नूर नगर का धड़कन डीजे खरखौदा की टीम लाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *