अवैध खनन बर्दाश्त नहीं’: एसएसपी नवनीत भुल्लर की पुलिसकर्मियों को दोटूक चेतावनी।

अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त रुख अपनाते हुए झबरेड़ा थाना क्षेत्र की इकबालपुर चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।

जानकारी के मुताबिक, अवैध खनन से जुड़ी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बात कही गई थी। इस मामले के सामने आते ही एसएसपी के निर्देश पर इसकी प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी इकबालपुर नवीन सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह, कांस्टेबल प्रदीप को निलंबित कर दिया।

साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच पुलिस अधीक्षक देहात शेखर सुयाल को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *