बदरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व चार सितंबर को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बीकेटीसी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवान बदरीनाथ के मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी की मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि जन्माष्टमी पर बदरीनाथ मंदिर में रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल और वेदपाठी रवींद्र भट्ट की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष आरती और पूजा होगी।

