घनसाली (टिहरी)। पोखार-गेंवली-पंजगांव को जोड़ने वाली 10.50 किमी लंबी सड़क का निर्माण सोमवार से शुरू हो गया। 14.05 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क से चार से अधिक गांवों के 500 से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने निर्माण शुरू होेने पर खुशी जताई
।विधायक शक्ति लाल शाह ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क निर्माण में वन भूमि समेत अन्य अड़चनें आ रही थी। जिससे कार्य में विलंब होता गया। सड़क निर्माण अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र के ज्यादातर गांव अब सड़क सुविधा से जुड़ चुके हैं। कुछ तोक अभी अवशेष हैं, जिनकी डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुषमा रावत, कमलेश्वर कंसवाल, कुशाल रावत, हिम्मत राणा, रवि शाह, उदय पंवार, भरत सिंह रावत, उत्तम पंवार, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

