अल्मोड़ा में बड़ा खुलासा: वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 534 टिन अवैध लीसा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-नैनीताल सीमा पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 534 टिन लीसा बरामद किया है। मोरनौला से शहरफाटक की ओर आ रहे ट्रक से लीसा बरामद हुआ। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वाहन को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

सोमवार सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिविल सोयम वन प्रभाग की जागेश्वर रेंज, नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज, चंपावत वन प्रभाग के मोरनौला अनुभाग और पुलिस चौकी मोरनौला की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान ट्रक वाहन संख्या यूके 04 सीबी 01569 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 534 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान बलवंत सिंह पुत्र कैलाश सिंह, निवासी गंगोलीहाट के रूप में हुई है। बरामद लीसा और वाहन को धौलादेवी स्थित लीसा डिपो ले जाया गया है। डीएफओ प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि माममले में भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में वन अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *