दर्दनाक हादसा: अज्ञात जंगली जानवर से टकराई बाइक, ट्रैक्टर मैकेनिक की मौके पर ही मौत

मनुबांस में ट्रैक्टर की दुकान चलाने वाले 40 वर्षीय मैकेनिक मुनेश की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुकान बंद कर घर लौटते समय दौलतपुर से गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर उनकी बाइक किसी अज्ञात जंगली जानवर से टकरा गई। हादसे में मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मूलदासपुर उर्फ माजरा निवासी मुनेश पुत्र मुनिया मनुबांस में ट्रैक्टर मरम्मत की दुकान चलाते थे। गुरुवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दौलतपुर से गांव की ओर आने वाले रास्ते पर अचानक उनकी बाइक किसी जंगली जानवर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *