अंकिता भंडारी को न्याय के संकल्प के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन का सातवां राज्य सम्मेलन संपन्न हुआ। प्रेस क्लब में हुए सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा बोरा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुई।
सम्मेलन में अंकिता भंडारी की माता सोनी देवी एवं पिता वीरेंद्र भंडारी भी शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को मजबूती से उठाया और इस लड़ाई में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। संगठनात्मक सत्रों में विभिन्न इकाइयों के कामकाज की समीक्षा की गई। सम्मेलन में 15 सदस्यीय राज्य परिषद एवं पांच सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
नई राज्य कार्यकारिणी में निर्वाचित पदाधिकारी
– प्रियंका खत्री – प्रदेश अध्यक्ष
– शिवांक नौटियाल– प्रदेश सचिव
– धीरज कुमार – प्रदेश उपाध्यक्ष
– सचिन रावत – सहसचिव
– सुमित– सहसचिव

