बहुचर्चित गुंजन हत्याकांड में न्यायालय ने पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट का संज्ञान ले लिया है। मामले में अब 19 मार्च को अदालत में आरोप तय किए जाएंगे। दो फरवरी को हुए इस हत्याकांड के मामले में पांच फरवरी को अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी।
दूल्हा बाजार में गुंजन श्रीवास्तव की चापड़ से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

