कुलदीप-वंशिका की ‘परफेक्ट डिलीवरी’: मसूरी की वादियों में गूंजी शहनाई।

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपनी दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मसूरी में आयोजित हो रहे शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल सहित कई हस्तियां पहुंची हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी आज मसूरी पहुंचे हैं।

साथ ही 15 मार्च को सुबह आठ बजे नाश्ते के बाद मेहमानों के लिए विदाई और चेक-आउट की व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर इस शाही शादी में मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ पारंपरिक और आधुनिक कार्यक्रमों का खास समावेश किया गया है।

तीन दिनों तक विशेष भोजन और विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रम
मसूरी में क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए तीन दिनों तक विशेष भोजन और विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रमों की भव्य व्यवस्था की गई है। इससे पहले शुक्रवार 13 मार्च से शुरू हुए कार्यक्रमों में मेहमानों के स्वागत के साथ नाश्ते, हाई टी और पार्टी के बाद विशेष भोज का आयोजन किया गया है। इसमे सुबह 8 बजे से ग्रैंड डाइनिंग रूम में नाश्ते की व्यवस्था की गई, वहीं शाम चार बजे से हाई टी परोसी गई। रात 11 बजे से बॉलरूम में पार्टी के बाद विशेष भोजन का आयोजन रखा गया। इसी दिन बीयर गार्डन में सुबह 11 बजे से हल्दी समारोह आयोजित किया गया। साथ ही शाम सात बजे से सेंट्रल लॉन में सगाई, संगीत और कॉकटेल पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *