बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान शुक्रवार को उस वक्त विवाद हुआ जब मेहदी हसन मिराज ने विवादित तरीके से सलमान अली आगा को रन आउट कर दिया। इस पूरे विवाद पर अब सलमान आगा का बयान सामने आया है। आगा ने स्पष्ट कहा है कि उन्होंने इस मामले को लेकर अभी तक मेहदी के साथ सुलह नहीं की है। यानी आगा अभी तक नाराज हैं।
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। यह मैच सलमान अली आगा के रन-आउट के तरीके को लेकर चर्चा में है। आगा को जिस तरह आउट किया गया उसे खेल की भावना के खिलाफ माना जा रहा है। आगा ने इस पूरे मामले पर क्या कहा उससे पहला जानते हैं कि किस कारण इतना विवाद हो रहा है…

