थानो क्षेत्र में खौफनाक मंजर: रेस्टोरेंट संचालिका पर हाथी ने बोला हमला, कई पसलियां टूटीं

थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बड़ासी ग्रांट में हाथी द्वारा किए गए हमले में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए सीएमआई अस्पताल देहरादून ले जाया गया है। जहां महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि हाथी के हमले से महिला की कई पसलियां टूटी हैं। घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अंजली गुप्ता के छोटे भाई अखिलेश मनवाल ने कहा कि उनकी बहन धनियाडी में रहती है। वह शाम करीब 7: 15 बजे उनके घर से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट के लिए आ रही थी। तभी हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। अंजली गुप्ता का एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर धनियाडी में रेस्टोरेंट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *