GIRFTAR

युवाओं तक पहुंचने से पहले पकड़ी गई 78 लाख की स्मैक

रुड़की। उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलौर कोतवाली पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम अवैध स्मैक मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 78 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसीन उर्फ तोता निवासी लादपुर कला, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाइक से स्मैक की सप्लाई करने जा रहा था, लेकिन चेकिंग अभियान के दौरान वह पकड़ में आ गया।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पांच हजार रुपये का इनामी है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य तस्करों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *