संसद से निर्वाचन सदन तक ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च: राहुल और प्रियंका गांधी बैरिकेड्स पर चढ़े, पुलिस ने रोका

विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद से ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च शुरू किया और निर्वाचन सदन (ईसीआई मुख्यालय) की ओर बढ़े। इस बीच दिल्ली पुलिस ने रास्ते में भारी बैरिकेड लगाकर मार्च को रोक दिया। रास्ता रोके जाने के बाद, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए। इस पूरे प्रदर्शन में राहुल गांधी अंदाज में दिखे

विपक्ष ने क्यों किया प्रदर्शन? 
इस मार्च का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी ) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध है। विपक्ष का आरोप है कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) प्रक्रिया के कारण वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं। वहीं, फॉर्म 6 में बदलाव किए गए हैं, जिससे वोट चोरी का खतरा पैदा हो गया है।
राहुल ने बैरिकेड पर चढ़कर तिरंगा फहराया
पुलिस ने संसद मार्ग पर नीति आयोग और आकाशवाणी भवन के बीच भारी बैरिकेड लगाए थे। इस बीच मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी सड़क पर धरने पर बैठ गए, फिर अचानक एक बैरिकेड पर चढ़ गए और तिरंगा लहराया। कई युवा सांसद भी उनके पीछे-पीछे गए।संसद से निर्वाचन सदन तक ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च: राहुल और प्रियंका गांधी बैरिकेड्स पर चढ़े, पुलिस ने रोका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *