कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सोमवार को बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) में कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूरे मामले की सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि वह किसी भी सार्वजनिक बहस और निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं। इस दौरान सरकार और बीकेटीसी अध्यक्ष से इन आरोपों पर जवाब देने की भी मांग की।

